दुर्ग। शासकीय तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत कृपाल पटेल ने 31 जुलाई 2022 को अवकाश प्राप्त किया। एक भावभीनी कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई। विवेकानंद हाॅल में आयोजित कार्यक्रम की महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. एम. ए. सिद्धकी ने की। महाविद्यालय के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सभी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की एवं उनके स्वास्थ तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।












