भिलाई। एमजे कालेज ने आज से सप्ताह व्यापी आजादी का अमृत महोत्सव अभियान प्रारंभ कर दिया। पहले दिन इसकी शुरुआत खमरिया शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला से हुई। बच्चों के साथ उनके शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने समवेत स्वर में छत्तीसगढ़ का राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” का मधुर गायन किया। देश भक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शाला प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।












