दुर्ग। शासकीय डाॅ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत सरकार के बाॅयोटेक्नालाॅजी विभाग की स्टार काॅलेज योजनांतर्गत विशेष व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की गयी। बी.एससी. भाग दो एवं तीन के विद्यार्थियों के लिए अंचल के विज्ञान विषय के विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए गए। पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण हिस्सों की पढ़ाई विशेषज्ञों के माध्यम कराई गयी। प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि महाविद्यालय का भारत शासन की स्टार काॅलेज योजना मेंचयन शैक्षणिकगुणवत्ता की दिशा में सार्थक पहल है। इसके पहले चरण में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित हुए है।












