दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रीता गुप्ता, सहायक प्राध्यापक हिन्दी, शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय, उतई के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा होती है। यह उसकी अस्मिता है, आन-बान और शान है। देश की उन्नति चाहते हैं तो हमें अपने भाषा से स्नेह करना चाहिए।












