भिलाई। विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में रुंगटा इंस्टीट्यूटऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज और रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च ने दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, कुरुद से दो सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया। स्कूली छात्रों ने स्नातक छात्रों के साथ तकनीकी सत्र में फार्मा एक्सपो और फार्मा इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की।












