भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई के कंप्यूटर साइंस के छात्र तुषार कुशवाहा को सेंटीओ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 16 लाख का सालाना पैकेज आफर किया है. तुषार अभी 2022 में पासआउट हुए हैं. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिपार्टमेंट की हेड डॉ मोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि 2023 के छात्रों के लिए प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत हो गयी है ऐसे में तुषार की ये उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी. इस वर्ष अभी तक 133 बच्चों का चयन प्री प्लेसमेंट ऑफर के साथ इंटर्नशिप में हो चुका है. इंटर्नशिप में उन्हें 15 से 20 हज़ार का स्टाइपंड मिलेगा.












