जांजगीर चांपा में 17 साल पहले की गई शिक्षाकर्मियों की भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है. लोगों ने यहां एक ही सर्टिफिकेट पर सफेदा लगाकर अपना-अपना नाम लिख लिया. उसकी फोटोकॉपी करवाई और नौकरी पर लग गए. कुछ लोगों ने तो असली-नकली कोई भी प्रमाणपत्र नहीं दिया और फिर नौकरी पर लग गए. आरोप हैं कि बिना प्रमाणपत्र या दस्तावेज के लोगों को स्काउट गाइड, एनसीसी, रासेयो, खेलकूद व अनुभव का बोनस अंक भी मिल गया. जैजैपुर जनपद पंचायत के इस मामले का खुलासा होने के बाद जांच शुरू कर दी गई पर उसका नतीजा अब तक सामने नहीं आया है.












