भिलाई। सुन्दर दिखने की चाहत किसे नहीं होती. आधुनिक समाज में किशोर-किशोरियों से लेकर अधेड़ आयु तक के लोग इस दौड़ में शामिल हैं. इसमें बुराई भी कोई नहीं है बस कुछ बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है. त्वचा, विशेषकर चेहरा, गर्दन और बांह की त्वचा पर होने वाले परिवर्तन किसी रोग के प्राथमिक लक्षण भी हो सकते हैं. एक योग्य चिकित्सक ही इसकी पहचान कर उचित परामर्श दे सकता है. रोग को जड़ से खत्म करने का यह एक सुनहरा अवसर होता है.












