दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रेरणा कार्यक्रम के अंतर्गत वाणिज्य संकाय द्वारा काॅमर्स गुरू डाॅ. संतोष राय का प्रेरक उद्बोधन रखा गया. इस अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित महाविद्यालय की पाँच छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं 5001 की पारितोषिक राशि वितरित की गई. इन छात्राओं में आकांक्षा इंगले (वाणिज्य), लाइबानूर (विज्ञान), आशना आफरीन (कला), मानसी सिंह राजपूत (गृहविज्ञान) तथा प्रियल गोयल (सभी संकायों में सर्वोच्च) शामिल थे.












