दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा 15 दिवसीय छत्तीसगढ़ की विलुप्त आंचलिक कला मटपरई की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. समापन समारोह विधायक अरूण वोरा के मुख्य आतिथ्य, महापौर धीरज बाकरीवाल के विशेष आतिथ्य तथा प्राचार्य डाॅ. आरएन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. समारोह में मृतप्राय मटपरई कला के शिल्पकार अभिषेक सपन एवं टेराकोटा एवं सेरेमिक आर्ट की प्रशिक्षक प्रज्ञा नेमा को सम्मानित किया गया. सत्र 2021-22 के सर्वश्रेष्ठ छात्रा रेणुका साहु एवं भारती देवांगन को भी पुरस्कृत किया गया.












