दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शासकीय महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों की स्पर्धा में शासकीय जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा (46 अंक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. द्वितीय स्थान पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग, (44 अंक) तृतीय स्थान पर आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कबीरधाम, (40 अंक), चतुर्थ स्थान पर डाॅ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई-03 (31 अंक) तथा पंचम स्थान पर शासकीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, डोंगरगांव (30 अंक) ने सफलता प्राप्त की है.












