भिलाई. हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में सिग्मॉयड कोलोन कैंसर की सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (laparoscopic recto sigmoidectomy with left RPLND) की गई है. लैप्रोस्कोप से इस तरह की सर्जरी का संभवतः दुर्ग संभाग में यह पहला मामला है. हाइटेक में पेट के कैंसर की होने वाली यह चौथी सर्जरी है. इस जटिल सर्जरी में गैस्ट्रो सर्जन डॉ नवील कुमार शर्मा को साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय लगा. मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा है. बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.












