ंदुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य के निर्देशन में शासकीय आदेश के अनुरूप 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें प्रभारी प्राचार्य डाॅ. अनुपमा अस्थाना ने संविधान की प्रस्तावना रखकर प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को देश की एकता एवं अखंडता तथा संविधान के सम्मान करने की शपथ दिलायी.












