राजनांदगांव. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कॉन्फ़्लुएंस कॉलेज के एक्सटेंशन गतिविधि, आईक्यूएसी, शिक्षा विभाग एवं नई दुनिया के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत मानव श्रृंखला, पोस्टर प्रदर्शनी, गीत गायन, स्लोगन जैसे विभिन्न विधाओं के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया. प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.












