भिलाई. एमजे कालेज में आज फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया. इसमें विज्ञान, वाणिज्य, कम्प्यूटर तथा शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने शिरकत की. एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं. उन्होंने एक कहानी सुनाकर बच्चों का मार्गदर्शन किया. प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने विद्यार्थियों का अनुशासन के महत्व पर मार्गदर्शन किया.












