दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 13-19 दिसंबर तक होने वाले 7 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के तीसरे दिन प्रथम सत्र में “रिटवेल्ड रिफाइंडमेंट आॅफ पाउडर एक्स आरडी डेटा” पर सीएसआईआर-आईएमएमटी, भुवनेश्वर के प्रसिंपल साइंटिस्ट डाॅ. एम.शाहिद ने व्याख्यान दिया. द्वितीय सत्र में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के डाॅ. ए.के. सिंग ने एटाॅमिक एब्जार्बशन स्पेक्ट्रोस्काॅपी पर तथा महाविद्यालय की ही डाॅ. सुनीता बी. मैथ्यू ने फ्लेम फोटोमेट्री पर अपना व्याख्यान दिया.












