भिलाई. छत्तीसगढ़ राज्य की एन.एम.डी.सी. जुनियर बालिका हैंडबाल टीम 44वीं जुनियर बालिका राश्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु डिडवाना (राजस्थान) के लिये रवाना हुई. राजस्थान हैंडबाल संघ द्वारा भारतीय हैंडबाल महासंघ के तत्वावधान में 44वीं जुनियर बलिका राश्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन डिडवाना में दिनांक 11 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है. प्रतियोगिता में राज्य की एनएमडीसी जुनियर बालिका वर्ग की 18 सदस्यीय टीम भाग ले रही है.












