रायपुर. छत्तीसगढ़ के किसान मध्यप्रदेश के किसानों से ज्यादा सुखी हैं. छत्तीसगढ़ में न केवल कृषि कार्यों से प्रतिमाह औसत कमाई 9667 रुपए बल्कि प्रति व्यक्ति कर्ज भी 21.44 हजार है. मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति कर्ज 74.42 हजार है जबकि कमाई 8339 रुपए प्रतिमाह है. ये आंकड़े 2017 से 2021 के बीच जुटाए गए हैं. छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी और वैकल्पिक रोजगार के साधन से स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है.












