अण्डा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय में 4 फरवरी को “विश्व कैंसर दिवस’ के उपलक्ष्य में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों तथा विज्ञान संकाय द्वारा “कैंसर’ (कर्क रोग) पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों एवम् विद्यार्थियों को कैंसर के कारण, प्रकार, लक्षण, बचाव एवम् उपचार के विषय में जागरूक करना था, ताकि वे इस रोग की भयानकता एवम् गंभीरता को भलीभांति समझकर बचाव हेतु सजग रहे.












