भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने दूरबीन पद्धति से सर्जरी के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पिछले दो साल से परेशान एक महिला की टोटल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेकटॉमी यहां सफलता पूर्वक की गई. इसके गर्भाशय में एक बड़ी गांठ बन गई थी जिसके कारण उसका स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा था. लैप सर्जन डॉ नवील शर्मा ने बताया कि इस गांठ का वजन 900 ग्राम से भी अधिक था.












