दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में सर्टिफिकेट कोर्स इन सॉइल एंड वॉटर एनालिसिस में अध्ययनरत रसायन शास्त्र विभाग एवं भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने दिनांक 21.04.2023 को शैक्षणिक भ्रमण किया. शैक्षणिक भ्रमण के दौरान रूआबांधा स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में मिट्टी के परीक्षण की विधियों एवं उपकरणों की जानकारी डॉ अजय कुमार सिंह डॉ एस. डी. देशमुख एवं धर्मेश देशमुख के मार्गदर्शन में प्राप्त की.












