अण्डा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय के तत्वावधान में 20 एवं 21 को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय स्टैटिकल टेक्निक्स फॉर डाटा एनालिसिस था। इस कार्यशाला के व्याख्यान का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा पल्टा, कुलपति, हेमचंद यादव वि.वि. दुर्ग के कर कमलों द्वारा हुआ। इन दो दिवसों के व्याख्यान में क्रमशः मुख्य वक्ता डॉ. व्यास दुबे ने कहा कि सांख्यिकी शब्द सांख्य दर्शन से उत्पन्न, गणना आधारित विज्ञान है। इस प्रकार सांख्यिकी के अनेक उदाहरण देते हुए बताया कि माध्य, माध्यिका और बहुलक इसके तीन मुख्य बहुआयामी तत्व हैं जो सांख्यिकी गणितीय विश्लेषण में अति विशिष्ट स्थान रखते हैं।












