भिलाई। आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एमजे कालेज (फार्मेसी) ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली में भागीदारी दी. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी पंकज साहू एंव प्रमिला के नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवकों ने इसमें हिस्सा लिया.












