भिलाई। आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के पासिंग आउट बैच ने अपने व्याख्ताओं, सहा. प्राध्यापकों, उपप्राचार्य, प्राचार्य एवं महाविद्यालय की निदेशक का आशीर्वाद लिया. विद्यार्थियों ने कहा कि महाविद्यालय के इन गुरुजनों से उन्होंने न केवल अपने विषय को सीखा है बल्कि जीवन जीने की कला भी सीखी है. यह उनके भावी कर्मजीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा.












