अंडा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय में 11 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय “महिला और आत्म सुरक्षा” था। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नीता जैन उपस्थित हुई. उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बहुत सी अहम बातें बताई और उन्होंने कहा “यत्र नारी पूज्यंते तत्र रमंते देवता” अर्थात जिस स्थान पर नारी का सम्मान होता है वहां पर स्वयं देवता निवास करते हैं।












