भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग के निर्देशानुसार 14 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी-वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु स्वीप म्युज़िकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम मे मतदाता जागरुकता स्लोगन एवं मतदान गीत के द्वारा छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया.












