भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक ऐसे मरीज की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई जो पोलियो का शिकार रहा है. पोलियो के चलते मरीज के दाहिने हिस्से में कुछ कमजोरी तो है ही, साथ ही उनकी रीढ़ और कूल्हे में भी विकृति है. शरीर एक तरफ मुड़कर झुका हुआ है. ऐसे मरीजों में जोड़ प्रत्यारोपण की सर्जरी काफी मुश्किल होती है. प्रोस्थेसिस को सही ढंग से बैठा पाना एक बड़ी चुनौती हो जाती है.












