Aarogyam Hospital Kidney Day

World Kidney Day camp at Aarogyam Super Speciality Hospital

भिलाई. किडनी रोग दुनिया में मृत्यु का सातवां सबसे बड़ा कारण है. उच्च रक्तचाप औऱ मधुमेह के रोगियों को इस मामले में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. पेन किलर्स और मोटापा भी किडनी रोगियों की बढ़ती समस्या के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है. थोड़ी सी सतर्कता और समय रहते जांच करवाकर गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. किडनी की सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने आज विश्व किडनी दिवस पर आरोगयम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक रोगियों की जांच की गई.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *