भिलाई। कभी सीढ़ी से गिरकर तो कभी सड़क हादसे में लोगों को दांत टूट जाते हैं. कई बार ऐसा होता है कि दांत जड़ से उखड़ जाता है. उखड़ गए दांत को वापस भी लगाया जा सकता है, यह कम ही लोगों को पता होगा. हाइटेक में एक 24 वर्षीय युवती के उखड़ चुके दांत को डॉ वैष्णवी शर्मा ने वापस लगा दिया. इसके लिए दांत को युवती का साथी दुर्घटना स्थल से ढूंढ कर ले आया.












