भिलाई। सर्वधर्म सेवा संस्था के नेतृत्व में 13 अगस्त को अंगदान और देहदान के महासंकल्प का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है. इसकी घोषणा भिलाई निवास के कॉफीहाउस सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रतीक भोई ने की. इस मौके पर श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डीन डॉ प्रकाश वाकोडे तथा एनाटॉमी विभाग की एचओडी डॉ अंजलि वन्जारी विशिष्ट अतिथि थे.












