भिलाई। तृतीय लिंग समुदाय के लोग मुश्किल में हैं. पारम्परिक जीवन शैली का परित्याग करने के बाद आज उनके सामने आवास, आमदनी और सुरक्षा का प्रश्न उठ खड़ा हुआ है. शासन-प्रशासन के साथ ही जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने विश्व संगीत दिवस पर एक अभिनव पहल की. इस आयोजन में तृतीय लिंग समुदाय के लोग भी शामिल हुए. कार्यशाला और प्रतियोगिता से प्राप्त राशि उन्हें भेंट कर सहयोग की शुरुआत की गई.












