भिलाई। एमजे कालेज में मंगलवार को एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौध रोपण किया गया. इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले आयोजित किया गया. इसके साथ ही गणपति पर्व के समापन पर हवन का आयोजन किया गया तथा गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया. दोनों कार्यक्रमों में महाविद्यालय संचालन समिति के सचिव अभिषेक गुप्ता सपत्नीक शामिल हुए.












