भिलाई. रसमड़ा की एक औद्योगिक इकाई में शरारत के चलते एक व्यक्ति मरणासन्न हो गया. दोस्तों ने कम्प्रेसर से अपने ही सहकर्मी के मलाशय में हवा भर दी. इससे उसका पेट फूल गया और सांस रुकने लगी. उसे तत्काल एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे तत्काल हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया. हाइटेक के विशेषज्ञों ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई.












