भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में थायराइड कैंसर की जटिल सर्जरी की गई. महिला का पिछले कई सालों से इलाज चल रहा था. स्थिति गंभीर होने पर इसे सर्जरी के लिए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया. यह सबस्टर्नल गंडमाला का मामला था जिसमें थॉयराइड ग्रंथि काफी बड़ी हो जाती है और कॉलर के नीचे सीने तक उतर आती है. इसे हटाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है.












