दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पक्षियों के संरक्षण हेतु दाना-पानी की व्यवस्था के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज की गंभीर समस्या है.












