भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ अर्चना झा ,डीन अकादमीक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शिल्पा कुलकर्णी सह कार्यक्रम अधिकारी श्री ठाकुर रणजीत सिंह समस्त विभागों के प्राध्यापक गण तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महोदय के प्रेरणादाई उद्बोधन से हुई जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और हमारी जिम्मेदारी पर बल दिया.












