मेरठ: मेडिकल साइंस की दुनिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बुलंदशहर की एक 30 वर्षीय महिला को बीते दो महीनों से पेट दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत थी. मेरठ में एमआरआई जांच के बाद डॉक्टर दंग रह गए. महिला गर्भवती थी पर भ्रूण गर्भाशय में नहीं, बल्कि लिवर में विकसित हो रहा था. भ्रूण 12 हफ्ते का था.












