पिथौरागढ़। तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर की तरह पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में स्थित आदि कैलाश को भी भगवान शिव का निवास स्थल माना जाता है. इस स्थल का उल्लेख स्कंद पुराण में भी है. कैलाश पर्वत में मानसरोवर झील है तो आदि कैलाश में पार्वती सरोवर है. यह स्थल 14500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है.












