भिलाई। नौकरी पेशा लोगों को एक न एक दिन अवकाश लेना ही पड़ता है। सार्वजनिक क्षेत्र सहित सरकारी नौकरी पेशा लोगों के लिए सबसे बड़ा संकट होता है कि अपने खाली समय का क्या करें। कुछ लोगों के लिए रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में मिलने वाली एकमुश्त राशि भी उन्हें ठगों के निशाने पर ला देती है। इसके प्रति जागरूकता जरूरी है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने लोगों की इसी जरूरत को संबोधित करने का प्रयास किया है।












