रायपुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व ने गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्य भारत के सबसे स्वच्छ नदी-वन पारिस्थितिकी तंत्रों में शामिल यह रिजर्व अब केवल बाघों और जंगली भैंसों का ही नहीं, बल्कि विलुप्तप्राय गिद्धों के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। पहली बार दो गिद्धों की सैटेलाइट ट्रैकिंग से 18,000 से अधिक जीपीएस डेटा पॉइंट्स प्राप्त किए गए हैं।












