भिलाई। कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय का मानना है कि वाणिज्य के छात्रों के लिए अकादमिक श्रेष्ठता के साथ साथ व्यक्तित्व विकास भी बेहद आवश्यक है। उनकी संस्था में बच्चों की अंग्रेजी तथा व्यक्तित्व विकास पर भी फोकस किया जाता है जिसकी वजह से छात्र आत्मविश्वास से भरपूर होकर अपने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार हो जाते हैं। संस्था से सी.एम.ए. उत्तीर्ण अदिती गंगवानी (वी.आई.पी. बैग्स कंपनी में 10 लाख रू. के पैकेज), सिद्धार्थ टोपे, कौस्तुब, भावना, वर्शा देवांगन (सिटको कंपनी में लगभग 9 लाख रूपये के पैकेज) मे चयनित हुए हैं।












