दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में स्नातक स्तर की बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी, बी.सी.ए. प्रथम में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है। इस तिथि के पश्चात् महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु कोई भी आवेदन स्वीकार नही किया जायेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु जारी प्रथम सूची में विभिन्न संकायों में 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है तथा प्रथम सूची में उल्लेखित विद्यार्थियों को 30 जून तक प्रवेश लेकर महाविद्यालय में शुल्क जमा करना अनिवार्य है।












