भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय ने एमएससी के सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है। एमएससी बॉटनी चतुर्थ सेम, एमएससी फिजिक्स द्वितीय एवं चतुर्थ सेम एवं एमएससी बायोटेक सेमेस्टर 2 और 4 में महाविद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन, बीईटी के एमडी विजय गुप्ता, कालेज गवर्निंग बाडी के चेयरमैन के पटेल, ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता, ट्रस्टी अरविन्द जैन, मनीष गुप्ता एवं महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया है।












