भिलाई। आम तौर पर चुनावी राजनीति से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखने वाले लघु एवं मझोले उद्योगों तथा व्यापारिक संगठनों ने पहली बार छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से एक टिकट की मांग की है। व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों ने अपनी तरफ से संघर्षशील औद्योगिक नेता केके झा को प्रत्याशी के रूप में आगे किया है। श्री झा के समर्थन में आए आए उद्योगपतियों ने कहा कि केन्द्र के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार नित नए प्रयोग कर रही है। व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को भाजपा की सरकारों ने चोर का सर्टिफिकेट दे दिया है। उनपर लगातार हमले किये जा रहे हैं। व्यापारियों का मुनाफा लगातार कम हो रहा है और उद्यमी तालाबंदी की कगार पर खड़े हैं। इनकी स्थिति सुधारने के लिए कोई प्रयास करने के बजाय सरकार उन्हें नेस्तनाबूद करने पर उतारू है।












