सरोज ने किया आक्रोश रैली का नेतृत्व

saroj_pandeyदुर्ग। कांग्रेस सांसद शशि थुरूर के द्वारा देशद्रोह के आरोपी कन्हैय्या की तुलना शहीदे आजम भगत सिंह से करने पर दुर्ग जिला भाजपा द्वारा राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कर रही भाजपा की राष्ट्रीय महामन्त्री सुश्री सरोज पाण्डेय स्वयं जिला अध्यक्ष उषा टावरी को स्कूटी में बिठाकर वाहन चलाते हुए रैली के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची। Read More
भाजपा कार्यालय के बाहर आमसभा को संबोधित करते हुए सरोज पाण्डेय ने कहा कि आज होली के बावजूद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि लोगों में शहीदों के अपमान को लेकर कांग्रेस सांसद द्वारा की गई टिपण्णी को लेकर कितना आक्रोश है। थुरूर के द्वारा शहीद भगत सिंह के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के बाद जहां पूरा देश उद्वेलित है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मौन धारण कर लिया है। यह देशद्रोहियों को संरक्षण देने के समान है। निर्भया काण्ड के समय चुप रहने वाले कांग्रेसी और वामपंथी लोगों ने असहिष्णुता का नाटक इस देश को दिखाया, आज पुरस्कार लौटाने वाले शहीदों के अपमान पर घर में क्यों घुसे बैठे हैं? भारत की जनता अपने देश पर मर मिटने को हमेशा तैयार रहती है और दिलो जान से अपने देश को चाहती है जो समय आने पर कन्हैय्या और उमर खालिद जैसे देशद्रोहियो को संरक्षण देने वाली कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों को या भारत माता की जय बोलने से मना करने वाले ओवैसी की पार्टी को धूल चटा कर शहीदे आजम भगत सिंह के अपमान का बदला जरूर लेगी।
आमसभा को जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी, दुर्ग निगम की महापौर श्रीमती चन्द्रिका चंद्राकर ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री देवेन्द्र चन्देल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से भाजपा नेता रत्नेश चंद्राकर, भूपिंदर सिंह, संतोष सोनी, श्याम शर्मा,पार्षद दिनेश देवांगन व अरुण सिंह, सतीश समर्थ, अजय तिवारी, सिकोला भाठा मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, महामंत्री अभिषेक गुप्ता व मनमोहन शर्मा, सदर गंजपारा मण्डल अध्यक्ष काशीनाथ शर्मा, महामंत्री मनोज टावरी, कसरडीह बोरसी मण्डल अध्यक्ष विनायक नातू, महामंत्री दीपक उमरे, शीतला चण्डी मंदिर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र बंजारे, महामंत्री बाबा भट्ट युसूफ शरीफ, उतई मण्डल अध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, पाटन मण्डल अध्यक्ष उपासना साहू, अंजोरा मण्डल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, लिटिया मण्डल अध्यक्ष अजय उमरे, धमधा मण्डल अध्यक्ष नरेश साहू, अहिवारा मण्डल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, महामंत्री सतीश साहू, आशीष खंडेलवाल, कमल तिवारी, हिमांशु शुक्ला आदि ने योगदान दिया। आक्रोश रैली में दुर्ग जिला भाजपा के समस्त तेरह मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *