भिलाई। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय, हॉस्पीटल सेक्टर में 19-20 सितम्बर को मल्टीडिसिप्लिनरी इंटरनेशनल सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार का विषय इम्पॉर्टेन्स ऑफ़ लाइफ स्किल्स इन प्रेजेंट एजुकेशनल सिनेरियो (शैक्षणिक परिदृश्य में जीवन कौशल का महत्व) है। इस इंटरनेशनल सेमीनार के लिये विदेशों से इंटरनेशनल लेवल के स्पीकर्स आ रहे हैं साथ ही बीएचयू तथा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न राज्यों से भी स्पीकर्स आमंत्रित किये गये हैं।












