आत्म रक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

budo-martial-artsदुर्ग। शासकीय वीवायटी स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 24 सितम्बर को महाविद्यालय के मुख्य सभागार में छात्र-छात्राओं को उनके जीवन में आत्मरक्षा के लिए महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ एवं उत्पीडऩ समिति द्वारा छात्र-छात्राओं हेतु आत्म रक्षा के लिए प्राचार्य डॉ. एसके राजपूत की अध्यक्षता में बूडो मार्शल आर्ट एसोशियशन, रायपुर द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया।
उक्त प्रदर्शन में संस्था के मुख्य निर्देशक तापस बोस, सहसचिव गोविंद रावल की 12 सदस्यीय टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के समक्ष समाज में बढ़ती असुरक्षा व घटित होने वाली व्यक्तिगत दुर्घटनाओं से समाज की युवा पीढ़ी को आत्म निर्भर बनाने के लिए व असामयिक घटनाओं से अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपनी आत्म रक्षा करने हेतु संस्था द्वारा प्रत्यक्ष मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। उक्त संस्था की 12 सदस्यीय टीम में महिला, पुरुष व छोटे उम्र के बच्चे शामिल थे उनके द्वारा 2 घंटे में मार्शल आर्ट की छोटी-छोटी तरकीबों व सुरक्षा की तकनीक का प्रदर्शन व डेमों को समझाकर अपनी समस्त कलाओं से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विधा से परिचित कराया तथा राज्य व देश में घटित होने वाली विभिन्न घटनाओं का चित्रीय प्रदर्शन भी किया गया। उक्त प्रदर्शन से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह व आत्म विश्वास की भावना जागृत हुई।
मार्शल आर्ट के प्रदर्शन प्रारंभ होने के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके राजपूत द्वारा छात्र-छात्राओं को इस बात के लिये आश्वस्त किया कि भविष्य में भी लगातार इस तरह के सकारात्मक विधाओं का प्रदर्शन व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीकांत उपाध्याय द्वारा किया गया। महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ व उत्पीडऩ समिति के सक्रिय सदस्यों में डॉ. कमर तलत, डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ.रंजना श्रीवास्तव, डॉ. कल्पना अग्रवाल, डॉ. नीरु अग्रवाल, डॉ. जीएस ठाकुर आदि प्राध्यपकों द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन व प्रबंधन में मुख्य भूमिका रही तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन समिति की समन्व्यक डॉ. अल्का तिवारी द्वारा बूडो मार्शल आर्ट के संचालक सचिव व सभी सदस्यों का आभार प्रगट किया और यह बताया की बूडो मार्शल आर्ट एसोशियशन द्वारा यह प्रदर्शन नि:शुल्क किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *