भिलाई। नेशनल बोर्ड आॅफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) द्वारा संतोष रूंगटा समूह रूंगटा कॉलेज आॅफ फार्मास्यूटीकल साइंसेस एण्ड रिसर्च (आरसीपीएसआर) को प्रतिष्ठित एनबीए एक्रेडिटेशन प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ से एनबीए एक्रेडिटेशन पाने वाला यह पहला तथा एकमात्र फार्मेसी कॉलेज है। देश के चुनिंदा फार्मेसी कॉलेजों को ही एनबीए एक्रेडिटेशन प्राप्त है। एनबीए द्वारा रूंगटा फार्मेसी कॉलेज को यह एक्रेडिटेशन कॉलेज में उपलब्ध अनुभवी प्रोफेसर्स, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, तथा अन्य शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को देखते हुए प्रदान किया गया है जो 2020 तक मान्य रहेगा। एनबीए आॅल इंडिया काउंसिल आॅफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीइ), नई दिल्ली से संबंद्ध एक संस्था है जो कि उत्कृष्टता के आधार पर कॉलेज को प्रमाणित करती है।












