Poly इन्टर-जोन खो-खो में दुर्ग ने मारी बाजी

कबड्डी में कोरबा की लड़कियां विजेता
rungta-collegeभिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में सीएसवीटीयू इन्टर-जोन खो-खो में शासकीय पॉलीटेक्नीक दुर्ग की बालक एवं बालिका टीम विजेता रही। इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिताएं में भी दुर्ग पॉलीटेक्नीक के बालको ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान दुर्ग पॉलीटेक्नीक के खिलाड़ी छाये रहे। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा द्वारा सीएसवीटीयू इन्टर जोन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। rungta-college-bhilaiबालिका वर्ग में खो-खो का फाइनल धमतरी एवं दुर्ग पॉलीटेक्नीक के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण इस मैच में दुर्ग की टीम विजयी रही। खो-खो बालिका वर्ग के लिए रायगढ़, धमतरी, दुर्ग एवं राजनांदगांव से टीम आई थी। खो-खो बालक वर्ग में किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्नीक रायगढ़, दुर्ग, अग्रसेन पॉलीटेक्नीक डंगनिया की टीम ने भाग लिया, जिसमें दुर्ग के खिलाड़ी विजेता बने। खो-खो के लिए निर्णायक सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज से भुनेश्वर, टिकेश्वरी एवं लाड़ली थे।
जी.डी.आर.रूंगटा द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता रूंगटा डेंटल कॉलेज के पीछे मैदान में खेली गयी। बालक वर्ग में दुर्ग पॉलीटेक्नीक विजेता एवं रायगढ़ उपविजेता रही। बालिकाओं में रायगढ़ विजेता तथा खैरागढ़ शासकीय पॉलीटेक्नीक उपविजेता रही। कबड्डी में निर्णायक सुराना कॉलेज के विरेन्द्र देशमुख, देवेन्द्र साहू एवं गोपेश्वर मानिकपुरी थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रुप के डायरेक्टर साकेत रूंगटा ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर आर.एस.आर.रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.एस.बोकारे, जी.डी.रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.के.तालपात्रा सहित सभी कॉलेजों के फैकल्टी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *