जगदलपुर। नक्सली उत्पात के चलते हाशिए पर आए बस्तर टूरिज्म को नए सिरे से जीवित कर दिखाया है एक सामान्य से किसान ने। उसने पांच गांवों को पर्यटक गांव के रूप में विकसित कर लिया है। यहां विदेशी टूरिस्ट पहुंचने लगे हैं। जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पराली के किसान शकील रिजवी ने यह कमाल कर दिखाया है। उन्होंने न केवल इस ब्लॉक के पांच गांवों को पर्यटन हब के रूप में विकसित कर दिया है, वरन विदेशी सैलानियों को भी यहां लाने में कामयाब हो गए हैं।












